बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: झारखंड के नाबालिग लड़के ने थाने में सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या की कोशिश की, प्रेम प्रसंग का मामला

CRIME NEWS: झारखंड के नाबालिग लड़के ने थाने में सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या की कोशिश की, प्रेम प्रसंग का मामला

लखीसराय: झारखंड के देवघर के सदर थाना क्षेत्र के नंदी नगर निवासी एक नाबालिग लड़के ने बड़हिया थाने में सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। लड़के को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है। 

मिली खबर के अनुसार युवक पर बड़हिया थाना कांड संख्या 160/21 के तहत गत 15 जून को बड़हिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के परिजन ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। मामला प्रेम प्रसंग का था। जिसमें बड़हिया थाने के एएसआई विजय कुमार यादव द्वारा दिल्ली से लड़के एवं लड़की को गिरफ्तार कर रविवार की देर रात बड़हिया थाना लाया गया था। 

गिरफ्तार लड़की को महिला सिपाही की निगरानी में थाने के कंप्यूटर रूम में रखा गया। वही नाबालिग़ लड़के को चौकीदार भरत पासवान व प्रमोद पासवान के निगरानी में थाने के सिरिस्ता में रखा गया था। लड़के ने सिरिस्ता में रखे सैनिटाइजर को ही पी लिया। उल्टी होने पर लड़के ने सैनिटाइजर पीने की बात बताई। यह सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन में बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।


Suggested News