बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: खगडि़या: जदयू के कद्दावर नेता अशोक सहनी की हत्या, एक दिन पहले ही हुआ था अपहरण

CRIME NEWS: खगडि़या: जदयू के कद्दावर नेता अशोक सहनी की हत्या, एक दिन पहले ही हुआ था अपहरण

खगडि़या: जदयू में जिले के कद्दावर नेता अशोक सहनी की हत्या कर देने की खबर है। मिली खबर के अनुसार एक दिन पहले ही उनका अपहरण किये जाने की खबर मिली थी। सोमवार को उनका शव मिला। अशोक मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री थे। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने खगडिय़ा के जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व सदर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी का अपहरण उनके चालक के साथ कर लिया गया था। जदयू नेता का अपहरण खगडिय़ा-बखरी पथ के कोठिया ढाला के समीप हुआ था। वे जलकर का जायजा लेकर बलुआही स्थित अपने घर आ रहे थे। बाइक बबलू चला रहा था।

अशोक सहनी की लाश मुफस्सिल थानाक्षेत्र के भदास और सौरायडीह के बीच के एक चौर से मिली है। उनकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि हत्यारों को पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। अशोक सहनी की लावारिस बाइक रविवार की शाम खगड़िया-बखरी पथ के कोठिया ढाला के पास मिली थी। इसके बाद से ही उनके अपहरण की आशंका व्यक्त की जा रही थी। 

जानकारी मिलने पर खगड़िया एसपी अमितेश कुमार व सदर एसडीपीओ सुमित कुमार ने तुरंत कार्रवाई की बात कही थी और जानकारी दी गयी थी कि सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर गहन पड़ताल के साथ उनके बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई का कोई नतीजा तो नहीं निकला, अब अशोक सहनी की लाश मिली है। पत्नी शिवानी ने बताया कि वे एक सप्ताह से गंगौर थाना क्षेत्र के शोभनी स्थित भीमा जलकर पर चल रहे मछली शिकार को देखने जा रहे थे। जब से मंत्री पद पर जीते हैं, तब से प्रतिद्वंद्वी को खटक रहे थे।

इधर घटना के बारे में जैसे-जैसे बात फैलती गई, वैसे-वैसे लोगों की भीड़ मंत्री के घर पर उमड़ने लगी थी। सभी मंत्री के मिलनसार स्वभाव व सहयोग के लिए तैयार रहने की चर्चा कर रहे थे।



Suggested News