बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में भू-माफियाओं का आतंक: पुलिस के सामने ही चलाई गोली, जबरन जमीन कब्जा करने पहुँचे थे गुंडे

मोतिहारी में भू-माफियाओं का आतंक: पुलिस के सामने ही चलाई गोली, जबरन जमीन कब्जा करने पहुँचे थे गुंडे

मोतिहारी: जिले में भू माफिया का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि जमीन की पैमाइश के दौरान वो पुलिस प्रशासन के सामने भी ईंट पत्थर व गोली चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा की बतायी जा रही है। जहां जमीन पर कब्जा व दावेदारी को लेकर हुई घटना में लोग घायल हो गये हैं। 

मिली खबर के अनुसार जमीन की पैमाइश के दौरान अपराधियों के साथ आये लोगों ने गोली व ईंट पत्थर चलाकर चार लोगों को जख्मी कर दिया। सभी जख्मी को ईलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बालगंगा के रविन्द्र ठाकुर, यमुना ठाकुर, रामशंकर ठाकुर के खतियानी जमीन पर बलुआ टाल के विजय तिवारी अपना दावा कर रहे है। अंचल से अमीन जमीन की पैमाइश करने गया था। 

हंगामे की आशंका को देख सीओ सन्तोष कुमार सुमन रघुनाथपुर ओपी के पुलिस के साथ वहां पहुंचे थे। सीओ घटना स्थल पर दोनों पक्ष को थाना पर कागजात लेकर आने को कह लौट गए। जख्मी लोगों का कहना है कि विजय तिवारी रघुनाथपुर के अपराधियों को जमीन पर कब्जा करने के लिये हथियार के साथ बुलाये थे। वे सब गोली चलाने लगे। उक्त लोग ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग जख्मी हो गये। इनमें चंद्रशेखर ठाकुर, टुनटुन ठाकुर, गोलू उर्फ अभिजीत ठाकुर व अरुण ठाकुर शामिल है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि गोलीबारी की घटना पुलिस प्रशासन के समक्ष हुई है। अपराधियों का सामने पुलिस बौना बनी रही। रघुनाथपुर ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जख्मी को ईलाज ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। घटना स्थल से एक पिस्टल का खोखा बरामद किया गया है। आवेदन मिलने का बाद कार्रवाई की जाएगी।



Suggested News