बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: खूनी विवाद में तब्दील हुआ आपसी विवाद, एक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

CRIME NEWS: खूनी विवाद में तब्दील हुआ आपसी विवाद, एक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

पटना: राजधानी में दो आदमियों के बीच हुए आपसी विवाद ने तब खूनी रूप ले लिया जब, एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी। घटना शुक्रवार की बतायी जा रही है। मिली खबर के अनुसार शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के सब्जी दुकानदार को गोली मार दी गयी। 

दुकानदार का नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है। खबर के अनुसार संतोष को आपसी विवाद में एक गोली मारी गयी है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल सब्जी दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News