बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CRIME NEWS: आज का नटवरलाल: एक व्यक्ति, तीन शादी और पांच बच्चे, सबको रखता था अलग-अलग, दूसरी बीवी के बच्चे ने खोल दी पोल, अब गया जेल

CRIME NEWS: आज का नटवरलाल: एक व्यक्ति, तीन शादी और पांच बच्चे, सबको रखता था अलग-अलग, दूसरी बीवी के बच्चे ने खोल दी पोल, अब गया जेल

पटनाः शौक कई तरह की होती है। कई चीजों की होती है। कोई सामान का शौकिन होता है तो कोई खाने का शौकिन होता है। राजधानी में एक ऐसा ही शौकिन मिला है। इसे शादी करने का शौक है। इस शौकिन ने एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां की। अभी तक सब कुछ बेहतर चल भी रहा था लेकिन दूसरी बीवी के बच्चे ने पापा बोल कर सारी पोल ही खोल दी।

बेटा नहीं बोलता पापा तो सामने नहीं आता सच

दरअसल पटना के पुनपुन के पोठही गांव के संजय कुमार पासवान पर एक महिला ने 420 का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पहली शादी कुछ साल पहले काशीनगर धनरुआ निवासी बेबी देवी के साथ की। जिससे उसे तीन बच्चे हैं। इसके बाद युवक ने झूठ बोलकर दूसरी शादी ममता के साथ की, जिससे उसे एक पुत्र है। दो शादी करने के बाद भी युवक नहीं रूका और उसने तीसरी शादी जटडुमरी की रहने वाली पुष्पी कुमारी के साथ की, जिससे भी उसे एक पुत्र है। मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार ने हर बाद झूठ बोलकर व झांसा देकर तीनों शादियां की है।

पत्नियों को रखता था अलग

संजय तीनों पत्नियों को अलग-अलग रखता था। खबर के अनुसार तीसरी पत्नी पुष्पी कुमारी को पति संजय की हरकतों पर शक हो गया था और वह अपने पति पर नजर रखने लगी। उसने अपने पति को रंगे हाथ एक और महिला के साथ पकड़ लिया। पुष्पी कुमारी ने सीधे थाने में जाकर एफआइआर दर्ज करा दिया। एफआइआर में यह आरोप लगाया गया है कि संजय पासवान के घर पोठही गांव में संजय की दूसरी पत्नी ममता देवी अचानक अपने बच्चे के साथ पहुंच गयी। महिला के साथ आया बच्चा उसे पापा-पापा बोलने लगा तो पुष्पी कुमारी के होश उड़ गए। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसपर 420 का मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Suggested News