CRIME NEWS: ग्रामीणों का इंसाफ! छेड़खानी के आरोप में धराए युवकों को पोल से बांधकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

JAMTARA: यूं तो देश में महिलाएं आज भी सुरक्षित नहीं है। आज भी उनका घर से निकलना दुश्वार है। ऐसे में बदलाव हमारे समाज से ही शुरू हो सकता है। हम और हमारे आसपास रह रहे लोग जब तक नहीं बदलेंगे तब तक कुछ नहीं बदलेगा। फिलहाल मामला सामने आया है जामताड़ा से, जहां ग्रामीणों ने तीन मनचलों को छेड़खानी करते रंगेहाथ पकड़ लिया और फिर उन्हें ऑन स्पॉट सजा दी।
सोमवार की देर रात जामताड़ा थाना के जुरगुडीह गांव का यह मामला बताया जा रहा है। दरअसल देर शाम एक ही होती अपने घर को लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में तीन मनचलों ने उसे घेर लिया। पहले तो लड़की ने उनसे बचने की कोशिश की, मगर तीनों ने उसे घेर लिया और बीच सड़क पर उससे छेड़खानी करने लगे। इस दौरान युवती ने हो-हल्ला मचाया और खुद को चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की। आज सुनकर रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीण वहां आ गए और तीनों को दबोच लिया। इसके बाद पूरा गांव घटनास्थल पर इकट्ठा हो गया और बिजली के पोल से तीनों युवक को बांध दिया गया। हालांकि इस दौरान एक मनचला मौका पाकर भाग निकला और दो वहीं रह गए। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने दोनों को जमकर पीटा। घटना की जानकारी मिलने के बाद जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।
मामले की जानकारी मिलने के बाद जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पकड़े गए युवक की पहचान रजाउल अंसारी और भीम हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस के मामा ने के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस दोनों युवक को हिरासत में लेकर गांव से निकल गई।