पटना में अपराधियों का तांडव, एक के बाद एक दो थाना क्षेत्र में दिया लूट की घटना को अंजाम, हथियार के बल पर छीने रुपए, मोबाइल और चेन, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पटना में अपराधियों का तांडव, एक के बाद एक दो थाना क्षेत्र मे

PATNA: राजधानी में अपराधियों का लगातार तांडव जारी है। ऐसे में अपराधियों ने फिर एक बार पुलिस को चुनौती देते हुए बैक टू बैक दो घटनाओं को अंजाम दिया है। दरअसल पटना के दो थाना क्षेत्र में अपराधियों ने तांडव मचा है। पहला मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र तो वहीं दूसरा मामला बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। जहां अपराधियों ने बंदूक की नोख पर  लूटपाट की दो घटनाओं को अंजाम दिया है। 

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार बुधवार की देर रात बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के बाबा लॉजिस्टिक्स हथियार के साथ घुसते हैं। और किसी बड़े डॉन की धमकी देकर काम करने वाले वाहन के कर्मियों से हजारों रुपए कैश, सोने की चेन और अंगूठी के साथ-साथ,उनके मोबाइल को छीन कर फरार हो गए हैं। 

इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इसी घटना में शामिल अपराधियों ने दूसरी घटना का अंजाम कोतवाली थाना क्षेत्र में दिया। जहां एक गोदाम में घुसकर वहां के कर्मियों से रुपए और मोबाइल हथियार के बल पर छीनकर फरार हो गए हैं। 

फिलहाल पुलिस दोनों मामले में जांच कर रही है। पटना पुलिस की टीम इन दोनों वारदातों को जोड़कर कड़ी दर कड़ी खंगालने में जुटी है। घटना के बाद इलाके लोगों में दहशत का माहौल है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट