देर रात होटल में पहुंच अपराधियों ने मांगा खाना, खत्म होने की बात सुनते ही मालिक को मार दी गोली

NEWS4NATION DESK : देर रात होटल में पहुंच तीन युवकों ने खाने की मांग की। जब होटल के मालिक ने कहा कि खाना खत्म हो गया है। इतना सुनते ही युवको ने होटल मालिक को गोली मार दी। घटना झारखंड के गढ़वा जिले की है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि गढ़वा शहरके मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय में बीती शुक्रवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर संचालक को घायल कर दिया। बताया जा रहा कि रात करीब 10 बजे तीन युवक होटल पहुंचे और खाने की मांग की।
होटल संचालक सुनील केसरी ने उनसे खाना नहीं होने की बात कही। इस पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल निकाली और सुनील पर गोली चला दी। गोली सुनील के बांह में लगी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और हमलावर भाग निकले।
होटल के कर्मचारी आनन-फानन में घायल सुनील को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच मामले की जांच की। घायल होटल संचालक के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।