JEHANABAD : जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के कोडीहरा गांव के मोड़ के समीप अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति की पहचान अरविंद शर्मा के रूप में की गयी है, जो कोडिहरा का निवासी बताया जाता है।
बताया जा रहा है की घायल व्यक्ति रविवार की शाम काम करने के लिए जहानाबाद शहर आ रहा था। जैसे ही वह मोड़ के समीप पहुंचा। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। जिससे इस व्यक्ति के पेट में गोली लग गई और वह मौके पर गिर गया। आनन फानन में उस वयक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकरी के मुताबिक घायल व्यक्ति राजा बाजार के एक मैरेज हॉल में काम करता था। इसी के लिए वह शाम को घर से जहानाबाद आ रहा था। तभी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि पूर्व से गांव के ही एक गोतिया से विवाद चल रहा था। परिजन गोतिया पर ही घटना को लेकर आरोप लगा रहे है। लेकिन जब तक पुलिस द्वारा इसकी जांच नहीं की जाती है तब तक इसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जैसे ही गोली लगने की खबर गांव में पहुँची। गांव में कोहराम मच गया और अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट