BREAKING NEWS : सिवान में अपराधियों ने की जिप कर्मी की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

SIWAN : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। 


ताज़ा मामला जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के रामदेव नगर में सामने आया है। जहाँ एक युवक को बदमाशों ने घर मे घुस कर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। 

Nsmch
NIHER

मृतक की पहचान जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी विक्की कुमार के रूप में की गयी है। इस घटना के बाद जहाँ इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालाँकि युवक को किस वजह से गोली मारी गयी है। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

सिवान से विजय की रिपोर्ट