बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दिवाली की रात नाच देखने के विवाद में अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, वारदात के बाद गांव में खौफ

पटना में दिवाली की रात नाच देखने के विवाद में अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, वारदात के बाद गांव में खौफ

पटना. दीपावली की रात अपराधियों ने शख्स को गोली मार दी है। गोली लगने से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे सोमवार की रात दीपावली के अवसर पर गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न विवाद बताया गया है। दीपावली की रात हुई इस घटना से गांव के लोग खौफ में है। वारदात पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र है।

जानकारी के अनुसार, डीहरा गांव में सोमवार की रात दीपावली के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपराधियों ने नाच देख रहे शख्स को गोली मार दी। गोली लगने से घायल डीहरा निवासी पिंकू पासवान को परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में पटना में भर्ती कराया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, जख्मी पिंकू पसवान की पत्नी के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Suggested News