जमशेदपुर में बीच शहर गोलीबारी, अपराधियों ने मारी 2 लोगों को गोली, हालत नाजुक

JAMSHEDPUR: इस वक्त की बड़ी खबर जमशेदपुर से मिल रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने जमशेदपुर में गोलीबारी की है। जानकारी के मुताबिक 2 लोगों को गोली लगी है। हालांकि पुलिस ने एक को गोली लगने की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक में गोली चली है।
घायल की पहचान रोहित कुमार और सतनाम के रुप में किया गया है।
बताया जा रहा है कि घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।