बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रतिबंधित कफ सिरप बेचकर बनाई करोड़ों की संपत्ति, लेकिन आखिरकार गिरफ्त में आया तस्कर

प्रतिबंधित कफ सिरप बेचकर बनाई करोड़ों की संपत्ति, लेकिन आखिरकार गिरफ्त में आया तस्कर

BANKA : पुलिस ने शहर के जगतपोखर मोहल्ला में छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स सरीखा कफ सिरप जब्त किया। वहीं पुलिस ने मौके से गृहस्वामी मो. डब्लू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घर से लगभग पांच हजार से अधिक कफ सिरफ होने का अनुमान है। 

जानकारी के अनुसार देर शाम कंटेनर मिनी ट्रक से कफ सीरप का बड़ी खेप मो. डब्लू के घर पहुंचा था। जिसकी सूचना जिले के वरीय पदाधिकारी को दी गई। जिसपर पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव एवं दारोगा पवन कुमार के नेतृत्व में छापामारी किया। सूचना मिलने पर दारोगा पवन राम सादे लिबास में जगतपोखर के समीप लगभग एक घंटा तक रैकी कर घर में छापामारी किया। और मौके से तस्कर मो. डब्लू को गिरफ्तार कर लिया। जहां घर के एक हिस्से में लगभग 220 पेटी कफ सिरप जब्त किया है। 


सिरप बन कर बनआई अकूत दौलत

बतातें चलें कि मो. डब्लू शराबबंदी के बाद प्रतिबंधित कफ सिरप का तस्करी कर चोरी -छिपे बिक्री कर रहा था। यह प्रतिबंधित कफ सिरप नशेड़ी खरीद करता था। इस तस्करी में करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर लिया है। बताया जा रहा है कि तस्करी का खेल एक स्थानीय पदाधिकारी को विश्वास में लेकर कर रहा था। समाचार प्रेषण तक जब्ती की कार्रवाई चल रही है।

Suggested News