LATEST NEWS

नव वर्ष में मस्ती को लेकर मुंगेर के डाल्फिन पार्क में जुट रही लोगों की भीड़, जानिए क्या है खासियत

नव वर्ष में मस्ती को लेकर मुंगेर के डाल्फिन पार्क में जुट रही लोगों की भीड़, जानिए क्या है खासियत

MUNGER : साल 2023 के विदा होने में अब कुछ समय ही शेष बचा है। ऐसे में लोग नए साल की खुशियाँ मनाने के लिए अलग अलग जगहों पर जा रहे हैं। मुंगेर मुख्यालय में किला के उतरी गेट के पास सोझी  गंगा घाट पर बने डॉल्फिन पार्क में आप अपने नए साल को सेलीब्रेट कर सकते है।

यहां एंट्री शुल्क मात्र 5 रुपया है। उस पर भी 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंट्री फ्री है। यहाँ बच्चे गंगा नदी में डॉल्फिन की अठखेलियों के साथ खेलकूद का भी मजा ले सकते हैं। पार्क की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। 

खास बात यह है कि आप इस पार्क से गंगा नदी में डॉल्फिन को अठखेलियां करते देख सकते हैं। डॉल्फिन पार्क में बच्चों की खेलकूद के लिए कई तरह के झूले लगे हुए हैं। यहीं वजह है की यहां वीकेंड पर अपने पेरेंट्स के साथ आकर बच्चे खूब मस्ती करते हैं। 

गंगा नदी किनारे रहने के कारण इस पार्क का मौसम भी काफी सुहाना रहता है। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में यह पार्क महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। डॉल्फिन पार्क के अंदर दीवारों पर बच्चों और बड़ों के लिए पानी और पर्यावरण को बचाने के लिए आकर्षक तरह के चित्र बनाकर संदेश दिया गया है। डॉल्फिन पार्क के बीचो-बीच बने सेंटर टावर पर चढ़कर आप गंगा नदी एवं आस-पास के आकर्षक व्यू का मजा ले सकते हैं।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Editor's Picks