बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर के प्रतिष्ठित महिला कॉलेज के नाम पर साइबर अपराधियों ने बनाया अश्लील साईट, प्राचार्य बोले- दोषियों के खिलाफ एसपी से करेंगे शिकायत

भागलपुर के प्रतिष्ठित महिला कॉलेज के नाम पर साइबर अपराधियों ने बनाया अश्लील साईट, प्राचार्य बोले- दोषियों के खिलाफ एसपी से करेंगे शिकायत

BHAGALPUR :भागलपुर के प्रतिष्ठित कॉलेज सुंदरवती महिला कॉलेज के नाम से सोशल साइट पर साइबर क्राइम करने वाले लोगों ने अश्लील (पोर्न विडियो, कॉल गर्ल) वेबसाइट क्रिएट किया है। जिससे कॉलेज की बदनामी हो रही है। दरअसल, गूगल पर सुंदरवती महिला कॉलेज (एसएम कॉलेज) के नाम से वेबसाइट बनाया गया है। जिसमें एसएम कॉलेज गर्ल के नाम से कुछ तस्वीरे डाले गए है। वेबसाइट पर कई नंबर के भी जिक्र किए गए हैं। वेबसाइट खोलने के बाद सोशल साइट्स के फेसबुक अकाउंट भी दिख जा रहा है जिसमें अश्लील वीडियो पोस्ट की गई है।

बताया जा रहा है कि कई सालों से कॉलेज के नाम पर यह वेबसाइट चलाई जा रही है। जिसमें कॉल गर्ल वाली वेबसाइट गूगल पर ट्रेंड कर रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दे की भागलपुर के प्रतिष्ठित महिला कॉलेज में एक सुंदरवती महिला कॉलेज जिसके नाम से कई अश्लील वेबसाइट बनाए गए है। मामले को लेकर प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह ने कहा की जानकारी मिली है। एसपी से मिलकर लिखित शिकायत करेंगे। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे। उसको बक्सा नहीं जाएगा।

वहीं, उन्होंने कहा कि कॉलेज के अगर कोई छात्रा या कर्मी संलिप्त पाए जाते हैं तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज की बदनामी हुई है। इसे वापस कोई नहीं कर सकता है। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें की जिले में प्रतिष्ठित महिला कॉलेज के गिनती में आते हैं एसएम कॉलेज। यहां पर हजारों की संख्या में लड़कियां पढ़ाई करती है। कॉलेज के नाम से अश्लील वेबसाइट बनाया गया है जिससे अब कॉलेज की बदनामी होना शुरू हो गया है। हालांकि कॉलेज प्रशासन के तरफ से कार्रवाई करने की बात कही गई है। सोशल साइट पर इस तरह की अश्लील वेबसाइट से लोगों के मनों में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट


Suggested News