बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में दबंगों ने तीन घरों को किया आग के हवाले, आधा दर्जन लोगों को पीटकर किया जख्मी

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में दबंगों ने तीन घरों को किया आग के हवाले, आधा दर्जन लोगों को पीटकर किया जख्मी

BETTIAH : बेतिया में दिनदहाड़े दबंगों का कहर देखने को मिला हैं। जिन्हें ना कानून का खौफ है और ना ही पुलिस का डर। मामला बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र  के धोकराहा गांव का हैं। जहां जमीन विवाद में दबंगों ने दिनदहाड़े तीन घरों को जलाकर राख कर दिया। इतना ही नहीं कई घरों को ट्रैक्टर-ट्राली से रौंद कर जमींदोज कर दिया। करीब आधे दर्जन लोगों की लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

यह पूरा मामला बेतिया के मझौलिया का बताया जा रहा है। जहां दबंगों ने तीन लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया। वहीं करीब आधे दर्जन लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया है। पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। जिसमें तीन लोग दुखी पटेल, मकिम मिया, सुरेश राउत के घरों तोड़ा गया और आगजनी की गई। गांव  के ही दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

मामला थाना के संज्ञान में था। इसके बावजूद दबंगों ने पुलिस और कानून को खुली चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दिया। आगजनी और मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। जिसमें तीन लोग दुखी पटेल, मकिम मिया, सुरेश राउत के घरों तोड़ा गया और आगजनी की गई। मामला थाना के संज्ञान में था। इसके बावजूद दबंगों ने पुलिस और कानून को खुली चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दिया। आगजनी और मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट


Suggested News