बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की विवाहिता की हत्या, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NALANDA : लहेरी थाना क्षेत्र के  बड़ी पहाड़ी मोहल्ले के हिरण्य पर्वत पर विवाहिता की मौत हो गई। मृतका नंदन कुमार की 2 महीना की गर्भवती पत्नी शिवानी कुमारी है। मृतका की मां सरमेरा के हुसैना गांव निवासी रिंकू देवी ने दहेज प्रताड़ना से आहत हो खुदकुशी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर राजेंद्र प्रसाद और पति को गिरफ्तार कर लिया। मायके के परिजनों ने बताया कि मौत के बाद ससुराली परिवार मृतका को जिंदा करने के लिए झाड़फूंक का पाखंड कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इससे इंकार किया।

मिली जानकारी के अनुसार 10 माह पूर्व शिवानी की शादी हुई थी। मृतका की मां ने बताया कि शादी के बाद पति दहेज में एक लाख रुपया की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहा था। आरोपियों ने उनकी पुत्री को दहेज के लिए पिटाई की। जिससे आहत हो उसने खुदकुशी कर ली। 

वहीँ थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी पति-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News