बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज की आग में जली नवविवाहिता, पति ने गला दबाकर की हत्या

दहेज की आग में जली नवविवाहिता, पति ने गला दबाकर की हत्या

Nalanda: में एक बार फिर एक बेटी दहेज की बलि चढ़ गयी। महज 40 हजार रुपए की खातिर दहेजलोभी ससुराल वालों ने नव विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर बालू में दफना दिया। दिल को दहला देने वाली यह घटना नालंदा जिले के अस्थावां थाना इलाके के जियर की है. 

महिला की पहचान काजल देवी के रूप में की गयी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि 6 माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बार बार दहेज की रकम के लिए पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। जिसके कारण वह ससुराल से मायके चली आयी थी। तीन दिन पहले पति उसे गुजरात ले जाने के बहाने मायके से विदा करा कर ले गया और रास्ते में गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद शव को बोरे में बंद कर जिरायन नदी में बालू के नीचे दफन कर दिया। 

मायके वाले की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने जब गाँव के चौकीदार के पुत्र सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव को जिरायन नदी में दफनाने की बात बतायी। इसके बाद पुलिस ने शव को बालू के नीचे से बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मायके वालों की लिखित शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए मृतका के चचेरे देवर गोरेलाल और उसके भाई सतीश कुमार को गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने हत्या की बात स्वीकार की हालांकि पति सहित ससुराल के अन्य सदस्य गाँव छोड़ कर फरार है। उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है |


Suggested News