बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार थाना परिसर में दही-चूड़ा भोज का हुआ आयोजन, सभी संप्रदाय के लोग हुए शामिल

बिहार थाना परिसर में दही-चूड़ा भोज का हुआ आयोजन, सभी संप्रदाय के लोग हुए शामिल

NALANDA : मकर संक्रांति के मौके पर आज जिले के बिहार थाना परिसर में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। 

इस भोज की सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें समदर डीएसपी इमरान परवेज, कई थानाध्यों और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अलग-अलग संप्रदाय को लोग भी शामिल हुए। सभी लोग एकसाथ बैठक मकर संक्रांति के इस दही-चूड़ा भोज का आनंद लिया। 

इस मौके पर डीएसपी इमरान परवेज ने कहा कि अक्सर पर्व त्योहारों के मौके पर हम पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी में ही तैनात रहते हैं। डयूटी पर तैनाती की वजह से हम पुलिसवाले अपने परिवार के साथ पर्व- त्यौहारों को नहीं मना पाते हैं। 

उन्होंने कहा कि हम पुलिसकर्मियों के लिए विभाग के लोग ही परिवार के समान है। सभी सुख-दुख और पर्व-त्योहार के मौके पर एक-दूसरे के साथ होते है और यही कारण है कि हम लोग किसी भी पर्व त्योहार के मौके पर इस तरह का आयोजन करते है। इस तरह से घर-परिवार से दूर होने के बावजूद त्योहार को सेलिब्रेट करते है। वहीं उन्होंने बिहार थानाध्यक्ष व यहां के सभी कर्मचारियों को इस भोज के आयोजन के लिए धन्यबाद और बधाई दी। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News