बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुराल वालों पर बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, न्याय के लिए पहुंची डीआईजी ऑफिस

ससुराल वालों पर बहू ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, न्याय के लिए पहुंची डीआईजी ऑफिस

BHAGALPUR: भागलपुर एक तरफ जहां बिहार के मुखिया नीतीश कुमार दहेज प्रथा को खत्म करने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी और दहेज के लोभी ससुराल पक्ष के द्वारा एक बहू को प्रताड़ित कर रहे है। मामला तब सामने आया जब पीड़िता डीआईजी कार्यालय डीआईजी विवेकानंद से अपनी गुहार लगाने पहुंची।

दरअसल, मामला भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक स्थित पटेल बाबू रोड का है। जहां अमित कुमार शाह की पत्नी मौसमी कुमारी ने अपने ससुर देवर एवं अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए डीआईजी कार्यालय पहुंची थी। बहू का आरोप है कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। वहीं महिला ने ससुर पर गलत नजर से देखने का आरोप लगाया है। 

मामले को लेकर पीड़िता मौसमी ने बताया कि अमित के साथ हमारी शादी 23/03/2023 को हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। लेकिन घर वालों की मर्जी के खिलाफ हुई थी क्योंकि हम दोनों ने एक दूसरे से प्रेम विवाह रचाया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कुछ दिन पहले से ही ससुराल वालों के द्वारा 10 लाख दहेज लाने की डिमांड करने लगा और ससुर के द्वारा गंदी-गंदी गालियां और प्रताड़ित भी करने लगा।

 वहीं उसके पति अमित की दूसरी शादी करने की भी बात करने लगा। घरवालों की करतूत अमित को विश्वास नहीं था लेकिन जब बाद में उसने खुद अपनी आंखों से देखा तो वह मेरा साथ देने लगा जिसके बाद हम दोनों दंपत्ति को घर से निकलने की बात कह रहा है।

Suggested News