बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुर के श्राद्ध कार्यक्रम में करंट लगने से बहू की हुई मौत, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस,

ससुर के श्राद्ध कार्यक्रम में करंट लगने से बहू की हुई मौत, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस,

NAWADA : नवादा से दर्दनाक खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां श्राद्ध कार्यक्रम में एक महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हुई है। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वाले का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि चचेरे ससुर के दशकर्म से पहले करंट लगने से बहू की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरोसा गांव की है। मृतक महिला की पहचान गोल्डन रजक की 36 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में किया गया है। 

घटना की सूचना पर पहुंचे ओरैना पंचायत के मुखिया शैलेश महतो ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और हर संभव मदद का आश्वसन दिया। मुखिया ने बताया कि आज मृतक महिला के चचेरे ससुर बच्चू रजक का दशकर्म था। जिसको लेकर घर में साफ सफाई और कपड़ा धोने का काम चल रहा था। कपड़ा धोकर सूखने के क्रम में मंजू देवी बिजली के पोल के अर्थिंग की चपेट में आ गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्री के साथ पति को छोड़ गई है। वहीं मृतक की शव को पुलिस के द्वारा कब्जे में लिया गया है। 

मुफस्सिल थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा है कि करंट लगने से मौत की जानकारी मिली है। करंट लगने के बाद परिवार के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई है।

REPORT - AMAN SINHA

Suggested News