बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

24 घंटे से लापता मछली कारोबारी की पोखर में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

24 घंटे से लापता मछली कारोबारी की पोखर में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

PURNIA : पूर्णिया में शुक्रवार दोपहर से लापता मछली कारोबारी की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। कारोबारी का शव पोखर में मिला  है। शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। वहां से कुछ ही देरी पर कारोबारी की बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। मछली कारोबारी के परिजनों ने हत्या कर शव को पोखर में फेंके जाने की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी कठुआ बंगाली टोला के समीप जोगिया पोखर की है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी रजनी देवी ने बताया कि उनके पति शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पैकागोला वार्ड 4 स्थित घर से मछली लेकर तीरगामा गांव मिथिलेश कुमार नामक व्यक्ति के पास जाने के लिए निकले थे। देर रात हो जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे, तो उन्होंने फोन किया। मगर फोन बंद आ रहा था। इसके बाद गांव से लेकर बाजार तक काफी खोजबीन की। मगर उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। 

आज सुबह खोजबीन के क्रम में उन्हे मालूम हुआ कि पोखर में एक लाश मिली है। जिसके बाद वे पोखर के पास पहुंचे। पकड़े से शव की शिनाख्त की। शरीर पर कई जख्म के निशान थे। मोटरसाइकिल भी पोखर किनारे मिला। ऐसा देखकर लगता है कि किसी ने हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया है। 

मृतक अपने पीछे दो बेटी और एक बेटे को छोड़ गया। वहीं उनकी मौत के बाद से पत्नी समेत घर वालों का रो -रोकर हाल बेहाल है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार, एएसआई रमेश पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Suggested News