नवादा में पांच दिनों से लापता व्यक्ति का आहर में मिला शव, बेटे ने जमीन विवाद में हत्या की जताई आशंका

नवादा. नगर थाना क्षेत्र के गोनावां से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान योगेंद्र चौधरी के रूप में की गयी है। जमीनी विवाद में योगेंद्र चौधरी की हत्या की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि योगेंद्र चौधरी 26 सितंबर से लापता था। परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे।
मृतक के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि रामनगर के गोपाल मिस्त्री से जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों के बीच मुकदमा चल रहा था। गोपाल मिस्त्री लगातार मेरे पिता को केस उठाने की धमकी दे रहा था। केस नहीं उठाने पर अंजाम बुरा होने की भी बात भी बोल रहा था। गोपाल मिस्त्री ने ही मेरे पिता की हत्या की है।
उन्होंने बताया कि मेरे पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। नवरात्रि के प्रथम दिन से वे लापता थे। काफी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह पता चला कि नगर थाना की पुलिस ने गोनावां से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जिसके बाद अस्पताल आकर शव की पहचान अपने पिता के रूप में किया हूं। घटना मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।