बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में खजूर के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बांका में खजूर के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

BANKA: बांका में खजूर के पेड़ से लटका युवक का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, धनकुंड थाना क्षेत्र के सैनचक पंचायत के खैरा गांव स्थित पछीयारी बहियार में खजूर के पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान खैरा गांव निवासी धनंजय चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र सुलेंद्र चौधरी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अहले सुबह शौच को गई महिलाओं ने शव को पेड़ से का देख शोर मचाया। इसके उपरांत गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में शव को उतार कर अपने घर लेते आए। घटना की सूचना मिलने पर धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतक के गले में खजुराठी से लपेट कर शव को लटकाया गया था। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि घर में शव को लाकर परिजनों द्वारा उसे झाड़-फूंक कराया जाने लगा तथा मृतक के शरीर में तेल मालिश किया जाने लगा। काफी घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। इसके पूर्व सूचना पर बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी तथा टेक्निकल टीम के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष ने बताया कि रात से ही युवक गायब था। 

बताया जा रहा कि गांव में ही कार्तिक राय पिता प्रह्लाद राय की शादी थी। बारात जाने के क्रम में गांव के ही कुछ लड़कों से मृतक की हाथापाई भी हुई थी। रात में घर नहीं पहुंचने के कारण घरवालों ने सोचा कि वह भी बारात गया होगा लेकिन सुबह उसकी पेड़ से लटकी लाश मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अपने बड़े पापा के घर योगडीहा में राजेंद्र चौधरी के यहां रहता था। शादी में अटेंड करने के लिए अपने गांव पहुंचा हुआ था। 

वहीं घटना के बाद से मृतक की मां पुतुल देवी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने तीन भाई तथा एक बहन में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत परिजनों के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News