बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

नालंदा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

नालंदा. चण्डी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव स्थित खंधा में पेड़ से लटका युवक का शव मिला है। इससे गांव में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान महेंद्र चौधरी का (28) वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र चौधरी उर्फ बौधा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे, तभी शव पर नजर पड़ी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और घरवालों को दी। मृतक की 6 महीने पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक के परिजन हत्या या आत्महत्या के कारणों पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

चंडी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। परिवार वाले भी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


Suggested News