बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहन के ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने जताया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला

बहन के ससुराल आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने जताया प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला

SAMASTIPUR : खबर जिले के लड़झाघाट थाने से जुड़ी है। जहां के सलहाबुजुर्ग गांव में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव गमछे के सहारे लटका हुआ था। गुरुवार सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक का नाम मनीष बताया गया है। 

घटना के संबंध में मृतक युवक के मामा रामसागर मुखिया ने बताया कि उनका भांजा 11 मार्च अपने बहनोई के साथ बहन का ससुराल सलहाबुजर्ग गांव गया था। जहां से 12 मार्च को वह जीजा के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए गया था। वह 13 मार्च को लौटा था, इसी दौरान गुरुवार सुबह लोगों को सूचना मिली कि मनीष का शव सलहा बुजुर्ग गांव के एक बगीचा में शीशम के पेड़ से लटक रहा है। जिसके बाद परिवार के लोग पहुंचे। तब तक शव को लोगों ने नीचे उतार लिया था। पंजाब में करता था काम, 15 दिन पहले लौटा था घर

परिवार के लोगों ने बताया कि मनीष पंजाब में रहता था। 15 दिन पहले ही वह प्रदेश से लौटा था। तब से वह घर पर ही था, 11 मार्च को बहन का ससुराल सलहा बुजुर्ग गया था। मामा का आरोप है कि उसके भांजा की हत्या किए जाने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया था। हालांकि हत्या किसने और किस कारण से की है इसके बारे में वह कुछ नहीं बताए। वैसे घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की भी बात सामने आ रही है। 

मामले में लड़झाघाट थानाध्यक्ष अनिल रजक ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव युवक के ही गमछा के सहारे लटक रहा था। शरीर पर कहीं कोई जख्म नहीं था। हालांकि अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाएगा। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

Suggested News