बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साले की शादी में गए युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या का आरोप

साले की शादी में गए युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश, हत्या का आरोप

NALANDA : मानपुर थाना क्षेत्र के  गोनमापर गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ के सहारे फंदे पर लटकी युवक की लाश मिली है। मृतक पावापुरी ओपी क्षेत्र के पूरन बिगहा गांव निवासी बूंदी चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र चौधरी है। परिवार के लोग ससुराली परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

 मृतक का छोटा भाई रविंद्र चौधरी ने बताया कि 3 दिन पहले उनका भाई ममेरे साले की शादी में ससुर गनौरी चौधरी के घर गए थे। गुरुवार को बारात लौटकर आ गई। शुक्रवार की सुबह ससुराली परिवार ने कॉल कर बताया कि धर्मेंद्र ने खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद परिवार के लोग गोनमापर गांव पहुंचे। भाई ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान कुछ विवाद हो गया था। उसी रंजिश में उनके भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। 

 घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना देवी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मानपुर थाना के दरोगा रामकेश्वर प्रसाद ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना खुदकुशी  है या हत्या जांच के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।

Suggested News