बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में सोन नदी के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

भोजपुर में सोन नदी के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ARA : जिले के सहार थाना क्षेत्र के खैरा गाँव के रहनेवाले  एक युवक की नशे की सुई देकर हत्या करने का मामला प्रकाश मे आया है। सूत्रो की माने तो थाना क्षेत्र के खैरा गाँव का रहने वाला नन्द कुमार शाह पिता सरजू शाह नशे का आदि था। उसको नशे की पिछले कई दिनों से आदत थी। मृतक रविवार की शाम घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर वापस नही आया। 


परिजनों ने युवक की काफी खोजबीन की। लेकिन कही उसका पता नही चला। सोमबार की सुबह थाना क्षेत्र के सोंन नदी के किनारे खैरा सूर्य मंदिर के किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर परिजन पहुँचे और शव की पहचान नन्द कुमार के रूप मे करते हुए तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन मे जुट गई। वही दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का कहना है की नन्द कुमार को जहर का सुई देकर हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए सोन नदी के किनारे फेक दिया गया है। मृतक नन्द कुमार शाह पेरहाप् पंचायत के वर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद का भतीजा बताया जाता है। 

आरा से रविन्द्र की रिपोर्ट 

Suggested News