बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

6 दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

6 दिन से लापता युवक का गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

DESK: यूपी के कुशीनगर में 6 दिनों से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में लटका मिला है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल, कुशीनगर जनपद के बरवापट्टी थाना क्षेत्र में पेड़ से 20 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। मृतक कुछ दिन से लापता था। कांग्रेस के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी घटना स्थल पर पहुँचे और पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

जानकारी अनुसार जनपद कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरपट्टी के बकुलहवा टोला निवासी संदीप यादव 20 वर्ष का शव सरेह मे एक गन्ने के खेत के अन्दर शीशम के पेड़ से लटकता हुआ बुधवार शाम को गाँव कि महिलाओं ने देखा तो सनसनी फैल गयी। मृतक के पिता शेषनाथ के मुताबिक 23 नवम्बर से संदीप घर से लापता था। 27 नवम्बर को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराइ थी। 

पुत्र के मौत के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल से फोन पर बातचीत करते हुए मामले की गहनता से छानबीन करने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी सुमन सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Suggested News