शादी समारोह से घर लौट रहे मुखिया पति पर हुआ जानलेवा हमला, घात लगाकर पहले से इंतजार कर रहे थे अपराधी
 
                    MOTIHARI : मोतिहारी में नेवता कर घर लौट रहे मुखिया पति पर बदमाशो ने जानलेवा हमला किया है। हमले में मुखिया पति सुनील सिंह और उनका ड्राइवर धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को पिपरा पुलिस के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
घटना पिपरा थाना क्षेत्र के जहींगरा मंदिर के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सागर पंचायत के मुखिया ममता सिंह के पति सुनील सिंह अपने ड्राइवर और एक समर्थक के साथ क्षेत्र से भोज खा कर लौट रहे थे। इस बीच जैसे अपने घर के लिए पिपरा बाजार से आगे जहिंगरा मठ के समीप दो बच्चों ने हाथ देकर रुकवाया। वे जैसे ही रुके वैसे ही कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
इस दौरान उनके गाड़ी का शीशा टूट गया।सुनील सिंह और उसके ड्राइवर को सर में गंभीर चोट आई, किसी तरह जान बचा कर वहा से भाग कर घर पहुंचे। परिजन उन्हें पिपरा थाना लेकर पहुंचे। उसके बाद पुलिस उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराई।
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                    