छपरा में नदी में स्नान करने गए बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

CHAPRA : जिले के मांझी नगर पंचायत के मधेश्वर नाथ घाट पर नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। मृतक बच्चे की पहचान दक्षिण टोला गांव निवासी मुन्ना प्रसाद के दस वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबध में मिली जानकारी के अनुसार सुधीर अपने दोस्त के साथ नदी में नहा रहा था। नहाने के दौरान गहरे में चला गया। 


बहुत देर होने पर जब वह घर पर नहीं दिखा तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। काफी देर के बाद  परिजनों को मालूम हुआ की वह सरयू नदी में नहाने के लिए गया हैं। परिजन जब घाट पर गए तो सायकिल, चपल तथा शर्ट बाहर ही था। तब परिजनों को आशंका हुआ की नदी में नहाने दौरान डूब गया है।  

Nsmch
NIHER

घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ धनंजय कुमार थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास दल बल के साथ मधेश्वर नाथ घाट पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए।  शव को ढूंढने के लिए स्थानीय गोताखोरो को लगाया गया।

वहीं नगर पंचायत के अध्यक्षा के प्रतिनिधि बिटु यादव ने मांझी सी ओ पर गंभीर आरोप लगाया है कि सी ओ धनंजय कुमार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। आने वाले दिनों में इनमें सुधार नहीं हुआ तो प्रखंड मुख्यालय का हम सभी जन प्रतिनिधि घेराव करेंगे। आज शव सिताबदियारा नदी से बरामद हुआ है। शव  घर पर आते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को लेकर अंत परीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट