बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध संबंध के शक में सगे भाई और पत्नी को मारी गोली, भाई की मौत

अवैध संबंध के शक में सगे भाई और पत्नी को मारी गोली, भाई की मौत

BHAGALPUR : जिले में अपने ही छोटे भाई और पत्नी को एक शख्स द्वारा गोली मार दी गई। इस घटना में जहां भाई की मौत हो गई वहीं पत्नी की गंभीर हालत में इलाजरत है। घटना जिले के मधुसूदनपुरथाना क्षेत्र की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र निवासी घनश्याम नामक शख्स ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। वहीं घर में गोली चलने की आवाज पर जब उसका छोटा भाई वहां पहुंचा तो उस भी गोली मार दी। घटना के बाद घरवाले आनन-फानन में घायल लड़के और महिला को मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को घायल पत्नी ने बताया कि पति ने उसे मायके जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से आधार कार्ड बनवाने के लिए नूरपुर ससुराल बुलाया था। शाम को सभी महमतपुर यज्ञ देखने भी गए थे। रात हो जाने के कारण पति ने उसे रोक लिया और अहले सुबहउठकर सीधे उसे गोली मार दी। महिला ने बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था, और हमेशा उसपर शक करता था। जिसकी वजह से वह अपने बच्चों के साथ मायके में रहती है। 

वहीं आरोपी शख्स के एक अन्य भाई की पत्नी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर उसका सबसे छोटे देवर बड़ी जेठानी के कमरे की तरफ गए तो जेठ ने उन्हें भी गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वे घर से भाग गए। 

इधर घायल महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके बहनोई पूरी तरह से बेरोजगार थे। बहन के लिए मायके में ही जमीन खरीदकर घर बनवाया था। बहनोई कभी-कभार आते-जाते थे। घटना से एक दिन पहले आधार कार्ड बनवाने के नाम पर उन्होंने बहन को अपने घर बुलाया था। 

मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घनश्याम के घर पहुंची तो देखा की कमरा खून से लथपथ था। मौके से छह खोखा बरामद किये गए है। मामला घरेलू कलह का लग रहा है। वहीं अवैध संबंध की बात भी सामने आ रही है। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Suggested News