बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहित शेट्टी की लेडी सिंघम बनी दीपिका पादुकोण, पोस्टर रिलीज कर बताया सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर

रोहित शेट्टी की लेडी सिंघम बनी दीपिका पादुकोण, पोस्टर रिलीज कर बताया सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर

DESK : बॉलीवुड की हिट मशीन कहे जानेवाले रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी शो के खत्म होने के बाद अब सिंघम 3 में बिजी हो गए है। रोहित शेट्टी के कॉपवर्स के तहत बननेवाली सिंघम 3 में पहले ही अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह काम कर रहे हैं। अब इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी इंट्री हो गई है। फिल्म में तीनों अभिनेताओं के साथ वह पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने दीपिका के लेडी सिंघम के अवतार में पोस्टर भी जारी कर दिया है

बता दें कि लंबे समय से इस बात की चर्चा थी कि दीपिका सिंघम 3 का हिस्सा  हो सकती हैं। अब रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिका पादुकोण का नया लुक शेयर कर अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है। दीपिका पादुकोण इस नए लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी ने एक्ट्रेस के लुक की अलग-अलग तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। दीपिका पादुकोण अपने इस नए लुक में अपराधी पर बंदूक ताने नजर आ रही हैं। साथ-साथ एक खतरनाक सी स्माइल पास करती हुई नजर आईं, जिसे देखने के बाद शायद आपको भी डर लगा जाए। दीपिका पादुकोण के इस लुक को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने धांसू कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा ' 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। ये हमारी शक्ति शेट्टी, मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण।' रोहित शेट्टी ने फिल्म के इस किरदार को सबसे सबसे क्रूर और हिंसक ऑफिसर भी बताया है। 

बता दें सिंघम 3 अगले साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का मुकाबला अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से होगा।

Suggested News