बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में शहीदों की याद में दीपोत्सव का हुआ आयोजन, 21 हज़ार दीयों से पोलो मैदान हुआ रौशन

मुंगेर में शहीदों की याद में दीपोत्सव का हुआ आयोजन, 21 हज़ार दीयों से पोलो मैदान हुआ रौशन

MUNGER : मुंगेर का ऐतिहासिक पोलो मैदान जहां आज छोटी दिवाली के दिन शहीदों की याद में फौज बिहार पुलिस या अन्य कंपीटिशन के लिए तैयारी कर रहे  खिलाड़ियों के द्वारा दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। इस बार भी छोटी दीपावली के दिन इन खिलाड़ियों ने शहीद हुए जवानों की याद में पूरे पोलो फील्ड को 21000 दिए और खूबसूरत रंगोलिया से सजा दिया।

इस दीपोत्सव  का शुभारंभ मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह सहित गणमान्य  लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीपों को सजाने के लिए खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की। जिसका परिणाम यह हुआ कि पोलो मैदान पूरी तरह से जगमगा उठा। इस दीपोत्सव में खिलाड़ियों तथा शहरवासियों का उत्साह देखने को मिला। 

जिलाधिकारी ने बताया कि खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों के द्वारा इस पोलो मैदान को 21000 दिनों से सजाया गया है जो काफी सहारनीय पहल है। साथ ही बताया कि जिस तरह दुर्गापूजा दीपावली  शांतिपूर्वक निकल गया। उसी तरह जिले में काली पूजा और छठ पूजा बहुत ही धूमधाम और शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाएगा। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने काफी तैयारी की है। 

वही आयोजक कमेटी के सदस्य रवि ने बताया कि पिछले 35 - 40 वर्षों से पोलो मैदान में छोटी दीपावली के दिन दीपोत्सव मनाया जाता है जो  शहीद हुए जवानों की याद में मनाया जाता है। इस बार 21000 दीपों  को पूरे पोलो मैदान में लगाया गया है। इसमें खिलाड़ियों तथा शहर वासियों का काफी सहयोग मिलता है। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News