बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लौरिया के अशोक स्तंभ परिसर में 5001 दीप जलाकर मनाया गया दीपोत्सव, अशोक स्तंभ परिसर में हुई प्रार्थना सभा

लौरिया के अशोक स्तंभ परिसर में 5001 दीप जलाकर मनाया गया दीपोत्सव, अशोक स्तंभ परिसर में हुई प्रार्थना सभा

बेतिया- प•चम्पारण के ऐतिहासिक लौरिया अशोक स्तंभ परिसर में दीप जलाकर दिपोत्सव मनाया गया .इस मौके पर अशोक स्तंभ परिसर मे 5001 दीप जलाए गए . इस दिपोत्सव कार्यकम मे शामिल रहे बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार. इस अवसर पर वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुशवाहा दिपोत्सव मे भाग लिया और वहा उपस्थित लोगो को सम्बोधित किया.

वही अशोक स्तंभ परिसर मे 5001 दीप जलाए गए. अशोक स्तंभ परिसर में एक प्रार्थना सभा भी किया गया. इस मौके पर बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने बिहार और  भारत की समस्त जनता को दिपावली और  भईया दूज , छठ की हार्दिक बधाई व शुभकामना दी.  साथ ही उन्होने कहा की बिहार व भारत की समस्त जनता इसे आपसी भाईचारे के साथ मनाये . माता लक्ष्मी व गणेश जी से कामना करे की हमारा देश विश्व के सभी देशो मे अग्रणी पंक्ति मे रहे ,सभी का कल्याण हो . 

बता दें प्रियदर्शी सम्राट अशोक ने धर्मलेख जो छह ठोस पत्थरो के स्तंभो पर खुदवाया था उसमें से एक पूर्वी चम्पारण जिले के अरेराज लौरिया में 249 (वीसी) में लगाया था जो आज भी सुरक्षित है. इतिहास के अनुसार सम्राट अशोक ने अपने राज्याभिषेक के 26 वर्ष वाद यह धर्मलेख लिखवाया था. यह धर्मलेख स्तंभ 34 टन वजन का है और 36 1/2 फीट ऊँचा है. इस स्तंभ के उपर का सिंह नहीं है जो शायद टूट जाने के कारण कोलकाता संग्रहालय में रखा हुआ है. इस स्तंभ पर 41 पंक्तियों में नागरिकों को मानव धर्म का पालन करने एवं पराचर मैत्री का संदेश है। स्तंभ स्थल को पर्यटन विभाग ने घेराबंदी कर संरक्षित कर दिया है. 

Suggested News