बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 22 जनवरी को मनाया जाएगा दीपोत्सव, 201 मंदिरों में भजन- कीर्तन की हो रही तैयारी, प्राण प्रतिष्ठा का होगा लाइव प्रसारण

बिहार में 22 जनवरी को मनाया जाएगा दीपोत्सव, 201 मंदिरों में भजन- कीर्तन की हो रही तैयारी, प्राण प्रतिष्ठा का होगा लाइव प्रसारण

PATNA: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन समारोह होना है। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। पूरे देश में इसकी धूम देखने को मिल रही है। वहीं राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की रौनक बिहार में भी देखने को मिलेगी। राज्य के करीब 4 हजार और पटना जिले के 5 हजार से अधिक मंदिर में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार पटना के करीब 201 मंदिरों में दीपोत्सव किया जाएगा। मंदिरों में इस दिन सुबह 11 बजे से हवन-पूजन और भजन- कीर्तन होगा। जिसका निर्णय बुधवार को खाजपुरा स्थित आर्य भवन में श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति की बैठक में ली गई।

डरहा समिति के संरक्षक व भाजपा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने बताया कि दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में होगा। यहां प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को टीवी स्क्रीन पर दिखाने की भी व्यवस्था की जाएगी। कई मंदिरों में भंडारा व प्रसाद वितरण की भी तैयारी है। 

कार्यक्रम से पहले समिति के सदस्य अपने-अपने इलाके में जागरूकता अभियान चलाएंगे और खुद मंदिरों की साफ-सफाई करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी में मंदिरों को सजाया जा रहा है। 22 जनवरी को मंदिरों में दीप जलाकर पूजा-पाठ किया जाएगा। वहीं यज्ञशाला में हवन किया जाएगा। 

Suggested News