बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देखिए बिहार में दूसरे चरण के मतदान की 10 बड़ी तस्वीरें, दिग्गजों ने लोकतंत्र के महापर्व में की भागीदारी

देखिए बिहार में दूसरे चरण के मतदान की 10 बड़ी तस्वीरें, दिग्गजों ने लोकतंत्र के महापर्व में की भागीदारी

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में आज बुधवार को दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। 1463 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण के मतदान में कुल 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। इस चरण में 1316 पुरुष, 146 महिला एवं एक थर्ड जेंडर की उम्मीदवार इनमें शामिल हैं। दूसरे चरण में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र में और सबसे कम चार उम्मीदवार दरौली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 40 विधानसभा क्षेत्रों में एक से अधिक महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। इस चरण में 513 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।  चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस चरण में हरेक मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है। इस चरण में सुरक्षा बलों की करीब 1200 कंपनियों को तैनात किया गया है।

पहली तस्वीर

बिहार के राज्यपाल फागू चैहान राजभवन के पास स्थित बूथ पर वोटिंग करने पहुंचे और मतदान किया। मतदान के बाद राज्यपाल ने बिहार के मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की।

दूसरी तस्वीर 

सीएम नीतीश कुमार ने पटना के दीघा सरकारी स्कूल में मतदान किया। उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। 

तीसरी तस्वीर

पटना के सेंट जोसेफ हाई स्कूल में सुशील कुमार मोदी ने अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की।

चौथी तस्वीर

बेतिया विधानसभा के बूथ संख्या 61 पर मतदान करने अपने परिवार के साथ आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल। 

पांचवी तस्वीर

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय, कर्णपुरा स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 9 बजे अपना मतदान किया।

छठी तस्वीर

राघोपुर में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने भी अपना मतदान किया। इस दौरान चिराग काफी देर तक लाइन में लगे रहे।

सातवीं तस्वीर

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी के साथ पटना में वोट डालने के लिए पहुंचे थे। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने पटना के पोलिंग बूथ नंबर 160 पर मतदान किया।

आठवीं तस्वीर 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी के साथ पटना में वोट डालने के लिए पहुंचे। पटना के पोलिंग बूथ नंबर 160 पर मतदान किया।

नौंवी तस्वीर

हसनपुर से राजद प्रत्याशी और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि बिहार में लोग बदलाव चाहते हैं।

दसवीं तस्वीर

जद(यू) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी, धर्मपत्नी नीता केसकर चैधरी और बेटी शाम्भवी ने संत पॉल प्राइमरी स्कूल, बुद्धा कॉलोनी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने गांव जंदाहा के जवाज मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर वोट डाले।

Suggested News