बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली विधान सभा चुनाव : आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार, 8 फरवरी को डाले जायेंगे वोट

दिल्ली विधान सभा चुनाव : आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार, 8 फरवरी को डाले जायेंगे वोट

News4nation desk : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज गुरुवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ़ रणबीर सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होनी है। मतदान शुरु होने से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाती है। आज गुरुवार शाम 6 बजे के बाद से कोई भी प्रत्याशी या पार्टी किसी भी तरह की चुनावी रैली, पदयात्रा, टीवी या सोशल मीडिया पर अपना चुनाव प्रचार नहीं कर सकती। इसका उल्लंघन करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा, जिसके लिए प्रत्याशी पर कार्रवाई की जा सकती है।
 
 उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशी अपने इलाकों में लोगों के घर जाकर मिल सकते हैं। 

सीईओ सिंह ने इसबार चुनावी मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमाने के लिए 672 प्रत्याशी खड़े हैं। 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। लेकिन शाम 6 बजे तक जो वोटर पोलिंग स्टेशन यानी लोकेशन के अंदर आ जाएंगे। उन सभी को वोट डालने के लिए पर्ची दे दी जाएंगी। इसके बाद जब तब उनकी वोट नहीं डल जाती। तब तक उन पोलिंग स्टेशनों पर वोट डलती रहेंगी। लेकिन उन्हीं वोटरों की जो पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग खत्म होने के समय शाम 6 बजे तक या इससे पहले अंदर पहुंच जाना होगा।
 
 उन्होंने बताया कि इसबार दिल्ली विधान सभा चुनाव में एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख पांच हजार 236 मेल और 66 लाख 80 हजार 277 वोटर फीमेल हैं। इनके अलावा 869 थर्ड जेंडर वोटर हैं। 

सीईओ ने बताया कि 2688 पोलिंग लोकेशन पर 13 हजार 571 पोलिंग बूथ होंगे। चुनावों के लिए तमाम तरह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Suggested News