बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत में रोज हो रही लोकतंत्र की हत्या, 70 साल में देश ने जो कुछ बनाया उसे 8 साल में बर्बाद कर दिया गया, राहुल का पीएम मोदी पर हमला

भारत में रोज हो रही लोकतंत्र की हत्या, 70 साल में देश ने जो कुछ बनाया उसे 8 साल में बर्बाद कर दिया गया, राहुल का पीएम मोदी पर हमला

DESK. नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। साथ ही कहा कि 8 साल में लोकतंत्र बर्बाद कर दिया। इस देश ने 70 साल में जो कुछ भी बनाया उसे 8 साल में समाप्त कर दिया गया। आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है बल्कि 4 लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी और समाज को बांटने के विषय पर चर्चा करना चाहते हैं। हम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए और संसद में इस विषय पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन हमें रोका जाता है, गिरफ्तार किया जाता है। हमें संसद में चर्चा नहीं करने दी जाती है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि किसी ने कभी कल्पना नहीं की थी कि देश में ऐसा वक्त भी आएगा कि तिरंगों के लिए लोगों को समाप्त होते देखा जाएगा। कोई कल्पना नहीं कर सकता जिस रूप में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। महंगाई, बेरोज़गारी, जीएसटी पर कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद चल रही है और मल्लिकार्जुन खड़गे को जांच के लिए बुलाया जाता है।


राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष संस्थाओं के माध्यम से लगती है। लेकिन संस्थाएं सरकार को पूरा समर्थन दे रही हैं क्योंकि वहां पर सरकार के अपने लोग बैठे हुए हैं। संस्थाएं स्वतंत्र नहीं है। हिंदुस्तान की हर एक संस्था आरएसएस के कंट्रोल में है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार में इंफ्रास्टर निष्पक्ष होता थी। संस्थाओं को निष्पक्ष रखना जरूरी है।

इसी बीच कांग्रेस का देशभर में महंगाई, बेरोजगारी, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है।

कांग्रेस नेता ने कहा, मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। लेकिन मैं अपना काम करूंगा, महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है। सभी के साथ है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है। यह बात लोगों को अभी समझ नहीं आ रही है, लेकिन एक दिन समझ आएगी।


Suggested News