छपरा नगर निगम की पहली मेयर प्रिया देवी की डेंगू ने ले ली जान, शहर में शोक की लहर

छपरा नगर निगम की पहली मेयर प्रिया देवी की डेंगू ने ले ली जान

CHAPRA: छपरा नगर निगम की प्रथम मेयर प्रिया देवी का डेंगू के कारण निधन हो गया है। पूर्व मेयर प्रिया देवी विगत कई दिनों से पटना के निजी अस्पताल में भर्ती थी। जहां उन्होंने अंतिम सास ली। पूर्व मेयर की तबीयत कई दिनों से खराब थी इलाज के बावजूद उनकी तबीयत बिगड़ती गई। जिसके बाद गुरुवार को देर राक 2.30 में उनका निधन हो गया।

पूर्व मेयर की असामयिक निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौर गई है। उनके समर्थकों को यकिन भी नहीं हो रहा की प्रिया देवी अब इस दुनिया में नहीं रही। जानकारी अनुसार उनके पार्थिव शरीर को पटना से छपरा लाए जाने के बाद छपरा नगर निगम परिसर में ले जाया जाएगा जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मालूम हो कि, छपरा नगर परिषद के नगर निगम में बदलने के बाद पहली बार 2017 में प्रिया देवी को पहली महापौर चुना गया था। उन्होंने लगभग तीन वर्ष तक की अपने कार्यकाल में निगम को बखूबी चलाया। 2020 में कोरोना महामारी के मुश्किल दौर में उन्होंने जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री का वितरण करवाया। 2020 में अविश्वास प्रस्ताव आया, जो पास हो गया। 

Nsmch

वहीं 2021 में हुए नगर निगम चुनाव में भी वे मेयर पद की प्रत्याशी थीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने समाजसेवा का अपना दायित्व नहीं छोड़ा। हाल ही में छठ पूजा के समय उन्होंने व्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण भी किया था।

Editor's Picks