बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गयाजी महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, 33 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

गयाजी महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, 33 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

GAYA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सभी का प्रयास से गया शहर का विकास हो रहा है। अन्य निकायों से बेहतर गया नगर निगम अच्छा काम कर रहा है। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने को लेकर लगातार उद्धघाटन व शिलान्यास हो रहे हैं। गया नगर निगम ने कई बड़ी योजनाओं को सम्पन्न कर शहरवासियों को कई सौगात दी है। इस कार्य के लिए सभी के साथ-साथ मेयर, डिप्टी मेयर का भी मेहनत का नतीजा है। यही कारण है कि शहर का लगातार विकास हो रहा है। उक्त बातें उन्होंने गयाजी महोत्सव का तीसरे दिन यानी शुक्रवार को समापन समारोह के अवसर कई कार्यो के उद्घाटन पर नगर निगम परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि 33.18 करोड़ की राशि के किए गया आठ योजनाओं को उद्घाटन किया गया है। साथ ही 861 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त दिया गया। वहीं 53 लाभुकों को घरों की चाबी दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि नगर निगम परिसर में बने 1.36 करोड़ की राशि बने सम्राट अशोक भवन  एवं 7.68 करोड रुपये से बने क्यूआर कोड कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया है। जिससे कचरे का निगरानी अब क्यूआर कोड से होगा। साथ ही घरों से शत प्रतिशत कचरा का उठाव होगा। नगर निगम कचरे का उठाव के लिए बड़ा काम किया है। साथ ही कचरे का निष्पादन के लिए बड़ा प्लांट लगाकर काफी सराहनीय काम किया है। गया नगर निगम से दूसरे शहर के नगर निगम के सीख लेने की जरूरत है। क्योंकि कचरा निष्पादन करने का इतना बड़ा प्लांट प्रदेश में कही दूसरा शहर में नहीं है। उन्होंने कहा की शहर में सरोवरों को सुंदरीकरण किया गया है, जो काफी बेहतर काम है। जिससे शहर की सुंदरता और अधिक बढ़ जाएगी। साथ ही फल्गु नदी पर रबर डैम बनने से नदी में अब सालोंभर पानी रहेगा। गंगा का पानी लोगों को आसानी से मिलेगी। फल्गु नदी में सालोभर पानी रहने से पिंडदानियों को तर्पण एवं पिंडदान करने में आसानी होगी। फल्गु का पवित्र जल अब पिंडदानियों को सभी दिन मिलेगा।  जिससे शहर में की समस्या काफी हद तक समाप्त होगा। उन्होंने कहा की फल्गु नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए प्राक्कलन तैयार किया गया है। नदी के गिरने वाले सभी नालों को एक साथ जोडकर शहर के दूर ले जाकर पानी को ट्रीटमेंट कर नदी में गिराया जाएगा। नदी प्रदूषित नहीं हो। 

वहीं मेयर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जन सहयोग से शहर लगातार आगे बढ़ रहा है। शहर के विकास के लिए नगर निगम लगातार प्रायसरत है। नगर निगम के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं वार्ड पार्षदों के सहयोग से विकास हो रहा है। डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि कचरा का निगरानी को लेकर क्यूआर काेड कंट्रोल रूम का स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम पूरी तरह से आधुनिक है। कंट्रोल रूम कचरा का निगरानी पूरी तरह से होती रहेगी। जिसका उद्घाटन किया गया। वहीं तीन दिनों तक चलने वाले गयाजी महोत्सव का समापन मानपुर स्थित ईश्ववर चौधरी मैदान देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। मौके पर विधायक वीरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा, गया नगर निगम के वार्ड नंबर 51 के पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार, वार्ड नंबर 16 पार्षद ऊषा देवी, वार्ड नंबर 17 के पार्षद मीना देवी, वार्ड नंबर 18 के पार्षद अशोक कुमार, वार्ड नंबर 46 के प्रतिनिधि संतोष सिंह, वार्ड नंबर 47 के पार्षद ऊषा देवी, वार्ड नंबर 49 के पार्षद प्रमीला देवी पटवा, वार्ड नंबर 43 के पार्षद  विनोद कुमार , वार्ड नंबर 20 के पार्षद धमेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 33 के ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

Suggested News