बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में पार्टी के कोर वोटर्स को समझाने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कई इलाकों का किया दौरा, सतबहिनी मंदिर में की पूजा अर्चना

औरंगाबाद में पार्टी के कोर वोटर्स को समझाने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कई इलाकों का किया दौरा, सतबहिनी मंदिर में की पूजा अर्चना

AURANGABAD : बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आज औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया और लोगों से भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में अपील किया। हालाँकि कयास लगाया जा रहा है की  डिप्टी सीएम के अचानक दौरे से यह साफ जाहिर होता है की औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में भाजपा पार्टी प्रत्याशी के जीत पर  संकट के बादल मंडराने लगा है। जिसके कारण,आज बिहार के डिप्टी सीएम को अपने ही लोगो को, जो भाजपा के कोर वोटर माने जाते थे। आज वैसे वोटरों को समझाने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पहुंचे थे। 

बताते चलें की बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा औरंगाबाद और कुटुंबा विधान सभा के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिराज विगहा धनिवार, पाण्डेय कर्मा, चितवन विगाहा एरका तथा अन्य गांवों का दौरा किया। साथ ही अम्बा के ऐतिहासिक सतबहिनी माता के मंदिर पहुंच कर माता रानी का दर्शन भी किया। उन्होंने माता रानी से औरंगाबाद के अपने पार्टी के प्रत्याशी की जीत का कामना भी किया है। उन्होंने ग्रामीणों से मिलने जुलने के दौरान अपने संबोधन में जमकर बिहार के विपक्ष पर हमला बोला है। 

उन्होंने कहा है कि जब-जब अत्याचारियों का समूह बढ़ता है। तब तब भगवान ने कभी कृष्णा कभी राम और कभी परशुराम के रूप में अवतार लेकर अत्याचारियों का विनाश किया है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा की राम और कृष्णा तो अपने साकेत धाम को चले गए। लेकिन परशुराम अभी जिंदा है। 

विजय सिन्हा ने कहा की जो राजनीतिक पार्टी बिहार को जात-पात कर हवा देकर बर्बाद करना चाहती है। वैसे मंसूबे रखने वाली पार्टी को बिहार में हारना जरूरी है। वही उन्होंने लोगो से अपने पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में वोट डालने का अपील किया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News