बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के ईडी, सीबीआई और आईटी को बीजेपी का जमाई कहने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया पलटवार, कहा सभी है माँ भारती की संतान

तेजस्वी के ईडी, सीबीआई और आईटी को बीजेपी का जमाई कहने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया पलटवार, कहा सभी है माँ भारती की संतान

BHAGALPUR : भागलपुर में आज डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की यह चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं है। इस बार का चुनाव बिहार बदलने के लिए है। यह चुनाव तय करेगा की बिहार के अंदर परिवारवाद की जागीरदार चलेगी या जो प्रधान सेवक का अनुयाई है उसकी सरकार चलेगी। 

यह चुनाव तय करेगा की अपराध और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले को मनोबल बढ़ेगा या जो जनता की गाड़ी कमाई लूटकर चार्टर्ड विमान पर बर्थडे मनाता है उसका राज्य चलेगा या बिहार के अंदर मोदी जी की गारंटी चलेगी। वह कहते हैं सो करते हैं। जो कहेंगे वह करेंगे यह मोदी जी की गारंटी है। 

विजय सिन्हा ने कहा की गरीबों को लूटने वाले व्यक्ति ने बिहार को कलंकित किया है। बिहारी शब्द को लज्जित किया है। बिहार के लोगों और नौजवानों को पलायन के लिए विवश किया है। बिहार के प्रतिभा का दमन किया है। एक तरफ मोदी जी बिहार बदलना चाहते हैं। दूसरी तरफ परिवारवादी भ्रष्टाचारी भ्रम का माहौल फैला रहे हैं। 

कहा की बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है भारतीय जनता पार्टी का ईडी, आईटी और सीबीआई जमाई है। यह इनके भय को दर्शाता है। ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स मां भारती के पुत्र हैं। इसी ने आपके पिता को सजायाफ्ता बनाया है। 

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News