कैमूर के उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने डीएम को सौंपा अपना इस्तीफा, जानिए क्यों लिया इतना बड़ा निर्णय

कैमूर के उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने डीएम को सौंपा अपना इस्तीफा, जानिए क्यों लिया इतना बड़ा निर्णय

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भभुआ प्रखंड के डुमरेथ पंचायत के उप मुखिया और सभी वार्ड सदस्यों ने डीएम सावन कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 

बता दें कि भगवा प्रखंड के डुमरेथ पंचायत के उप मुखिया और दर्जनभर वार्ड सदस्यों ने शुक्रवार को भभुआ मुख्यालय में डीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने प्रखंड पदाधिकारियों पर कई आरोप भी लगाए हैं। 

दरअसल, वार्ड सदस्यों ने भभुआ प्रखंड के पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया है कि हम लोग पिछले 1 सालों से योजनाओं को लेकर जब अधिकारी और मुखिया से कुछ पूछते हैं तो वह लोग हमें कुछ भी बताने को तैयार नहीं होते और बिना हमारे जानकारी के और बिना पंचायत बैठक के ही सरकारी योजना खोलकर पंचायत में जगह जगह काम कराया जा रहा है।

उप मुखिया और वार्ड सदस्यों का कहना है कि उनके बार-बार शिकायत करने पर भी जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा इस मामले में कुछ भी संज्ञान नहीं लिया जाता है। जिससे परेशान होकर आज सभी ने अपना इस्तीफा डीएम सावन कुमार को सौंप दिया है।

Find Us on Facebook

Trending News