बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार ने देश की जनता से लूटे 21 लाख करोड़ रुपए, कांग्रेस पार्टी ने लगाया आरोप

मोदी सरकार ने देश की जनता से लूटे 21 लाख करोड़ रुपए, कांग्रेस पार्टी ने लगाया आरोप

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह,अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह,अशरफ इमाम, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा आदि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि कर देश के जनता की जेब से मई 2014 से आज तक 21लाख करोड़ रुपए जेब से लूटने का काम किया है. नेताओं ने कहा की देश में बढ़ती महंगाई से आमजन त्राहि, त्राहि कर रहे हैं. डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस, खाद्य तेल, आटा, दाल,सहित सभी चीजों की दाम में लगातार वृद्धि होने से गरीब, मध्यवर्ग के लोग बेहाल है. 

उन्होंने कहा की देश के अन्नदाता किसान, श्रमजीवी मजदूर, बेरोजगार युवाओं, छात्र, महिलाएं, अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार उनकी एक भी बात नहीं सुन रही है. उल्टे उन्हें देशद्रोही, दलाल, आंदोलन जीवी, अपवित्र जैसे भाषाओं से अलंकृत कर लोगो को गुमराह करने की भरपूर कोशिश कर रही है. 

उधर नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा की आम बजट में किसानों, नौजवानों, मजदूरों ,महिलाओं, छात्रों के लिए कुछ नहीं दिया गया. वहीँ शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा, महंगाई आदि को पूरी तरह दरकिनार कर जन विरोधी बजट बनाया गया. नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी देश की जनता के लिए सजग, साहसी प्रहरी बन कर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे राष्ट्र में संघर्ष कर रही है और करती रहेगी. जब तक देश की महान जनता को महंगाई, बेरोजगारी से निजात नहीं मिल जाती. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News