बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देव नक्सली हमला : नक्सलियों का आरोप एमएलसी राजन ने रख लिए उनके 5 करोड़, बदले में घटना को दिया गया अंजाम

देव नक्सली हमला : नक्सलियों का आरोप एमएलसी राजन ने रख लिए उनके 5 करोड़, बदले में घटना को दिया गया अंजाम

AURANGABAD : जिले के देव थाना क्षेत्र के सुदी विगहा गांव में हुए नक्सली हमले में एक बड़ी बात सामने आई है। घटना के पीछे बीजेपी एमएलसी राजन कुमार सिंह द्वारा नोटबंदी के दौरान नक्सलियों द्वारा लिए गए 5 करोड़ रुपये नहीं लौटाने की बात सामने आ रही है। दरअसल घटना के बाद रविवार को जांच के दौरान पुलिस को गांव से नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया पर्चा बरामद हुआ है। इस पर्चे में लिखा है कि हमारी दुश्मनी बीजेपी या ग्रामीणों से नहीं है। नोटबंदी के दौरान एमएलसी राजन कुमार सिंह ने पांच करोड़ रुपये बदलने के लिए थे जो उसने नहीं लौटाए है। वहीं लेवी के 2 करोड़ रुपये नहीं देने का आरोप लगाया गया है। पर्ची में लिखा है कि राजन सिंह की सारी संपत्तियों को नष्ट कर दिया जायेगा। 

इधर एमएलसी ने नक्सलियों के आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। राजन सिंह का कहना है कि नक्सली मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। मेरा नक्सलियों से कोई संबंध नहीं है। वहीं उन्होंने घटना के बाद प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल पर्चा बरामद होने के बाद पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

बताते चले कि शनिवार की रात सुदी बिगहा में पांच सौ की संख्या में आए नक्सलियों ने जमकर तांडव मचाया। हमले के दौरान नक्सलियों ने जहां राजन सिंह के चाचा नरेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उनके घर के बाहर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही सुनील सिंह नामक बस संचालक के गोदाम में और उनके कई बसों को फूंक डाला था। 

औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट

Suggested News