बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2 सीटों पर विकास बनाम विनाश की लड़ाई, महागठबंधन तो दूर परिवार भी नहीं बचा पाए लालू प्रसाद: उमेश कुशवाहा

2 सीटों पर विकास बनाम विनाश की लड़ाई, महागठबंधन तो दूर परिवार भी नहीं बचा पाए लालू प्रसाद: उमेश कुशवाहा

BHAGALPUR: बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूबे की तमाम राजनीतिक पार्टियां अब कुशेश्वरस्थान और तारापुर में जम गई है। सभी अपने दांव-पेंच मजबूत करने को लेकर बैठक कर रही हैं। इसी कड़ी में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा देर शाम सुल्तानगंज पहुंचे। वह देर रात तक बंद कमरे में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तारापुर विधानसभा उपचुनाव पर रणनीति बनाई और जनता का मंतव्य लिया। 

काफी लंबी चली इस बैठक के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से मुखातिब हुए और कहा- बिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर में हो रहे उपचुनाव में जदयू समर्पित एनडीए उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। यह उपचुनाव बिहार में विकास बनाम विनाश की लड़ाई है। लालू प्रसाद यादव महागठबंधन तो क्या अपने परिवार को नहीं बचा पाए। उपचुनाव में तेज और तेजस्वी के अलग-अलग बोल हैं जिससे जनता में ऊहापोह की स्थिति है। दोनों सीट जदयू की परंपरागत सीट रही हैं। जदयू फिर से पूरी मजबूती के साथ इस सीट पर काबिज होगा। हमारी पार्टी दोनों जगहों पर चुनाव लड़ रही है। जन सेवक नीतीश कुमार और उनके द्वारा किए गए विकास के मुद्दे पर हम लोग जनता से वोट करने की अपील कर रहे हैं। लड़ाई कहीं भी नहीं है। जनता सुशासन की सरकार चाहती है। 

महागठबंधन में नेताओं की कमी है। बिहार को विकास के पथ पर ले जाने के लिए उनके पास विजन ही नहीं है। गठबंधन के सहयोगी दल के अलग-अलग राग हैं जिससे जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी सीट पर कांटे की कोई टक्कर नहीं है।नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार तेजी से बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। सात निश्चय योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है कहीं से भी पटना मुख्यालय पहुंचने के लिए जो 5 घंटे का समय निर्धारित किया था उस पर काम हो चुका है।बिजली पानी 24 घंटे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विकास योजनाओं को बल दिया जा रहा है।

केंद्र सरकार की मदद से बिहार विकास के नए आयाम को छू रहा है। इस दौरान जेडीयू के प्रदेश संगठन महामंत्री अंजनी कुमार सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय सिंह, जिला महासचिव विनय सिंह, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान समेत काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Suggested News