बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DGP आर एस भट्टी ने सारे IG -DIG और जिलों के SP को दे दिया बड़ा आदेश..अब बदमाशों का बचना मुश्किल..

DGP आर एस भट्टी ने सारे IG -DIG और जिलों के SP को दे दिया बड़ा आदेश..अब बदमाशों का बचना मुश्किल..

PATNA :  पुलिस को लगातार पब्लिक फ्रैंडली रहने की बात कही जाती है। लेकिन जमीनी स्तर पर  यह पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाया है। आज कई जिले हैं, जहां आम लोगों को पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी से मिलने का मौका नहीं मिल पाता है। जिसके कारण लोग अपनी परेशानी सही जगह नहीं पहुंचा पाते हैं। अब इस स्थिति को बदलने की कवायद की जा रही है। अब हर दिन आईजी-डीआईज और एसपी  दो घंटे का समय आम लोगों की समस्या को सुनने के लिए देना होगा। उनकी समस्याओं का निपटारा कैसे होगा, उसका समाधान निकालेंगे। 

इस संबंध में शुक्रवार को एक आदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी किया गया है। इस आदेश के तहत हर कार्य दिवस, मतलब छुट्टी वाले दिनों को छोड़कर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक पुलिस अधिकारियों को उनके ऑफिस आने वाले लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना होगा। उनसे मिलना होगा। उनकी शिकायतों को सुनने के बाद निपटारे के लिए कार्रवाई भी करनी होगी। मुख्यालय ने यह आदेश भी रेंज IG-DIG और जिलों के SP के लिए जारी किया है।

छोटी छोटी शिकायत पहुंचती है पुलिस मुख्यालय

दरअसल, थाना स्तर पर पुलिस की समस्याओं का निपटारा सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिस कारण बड़ी संख्या में हर दिन लोग अपनी शिकायतों को लेकर पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच जाते हैं। अब अपने आदेश में मुख्यालय ने कहा है कि जिस तरह से यहां पब्लिक की बातों और उनकी समस्याओं को सुना और समझा जाता है, उसी तरह से रेंज और जिला में पुलिस अधिकारियों को पब्लिक की समस्याओं को सुनना होगा। इससे पुलिस मुख्यालय से दबाव कम होगा।

वहीं, पुलिस मुख्यालय में जो व्यवस्था वहां आने वाले लोगों की शिकायतों को सुनने की बनी हुई है, वो आगे भी जारी रहेगी। अब परेशान लोग जिला से लेकर मुख्यालय तक पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपनी बातों को रख सकेंगे।

Suggested News