डीजीपी आर एस भट्टी पहुंचे सासाराम, प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

SASARAM : जिले में पिछले दिनों रामनवमी पर हुए उपद्रव के बाद बिहार के डीजीपी आर एस भट्ठी आज सासाराम पहुंचे। जहाँ उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही स्थानीय पुलिस के अधिकारियों को कई निर्देश दिए। डीजीपी के साथ पुलिस महकमा के कई आला अधिकारी भी साथ रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजीपी आरएस भट्टी ने पहले अतिथि गृह में प्रभावित इलाके के विधि- व्यवस्था संभालने में लगे अधिकारियों से जानकारी ली। बारी-बारी से वर्तमान हालात के बारे में भी अधिकारियों से पूछा।
लोगों की परेशानी के बारे में भी बातचीत की। अधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद अधिकारी क्षेत्र में मुआयना के लिए पहुंचे। मुआयना के लिए निकले डीजीपी के साथ डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी विनित कुमार के आलावा कई अधिकारी के साथ काफी संख्या में दलबल थे।
शाहाबाद क्षेत्र के DIG नवीन चंद्र झा, रोहतास के एसपी विनीत कुमार, डीएम धर्मेंद्र कुमार के अलावे अन्य अधिकारियों ने उन्हें पूरे वस्तुस्थिति की जानकारी दी। उन्होंने हिंसा प्रभावित शह जलाल पीर, कादरगंज, मोची टोला, शाहजुमा मोहल्ला, कर्बला मस्जिद सहित विभिन्न जगहों का जायजा लिया। बाद में डीजीपी आर एस भट्टी ने समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिए।
सासाराम से रंजन की रिपोर्ट