सिवान में जदयू नेता छोटू सिंह के नेतृत्व में धरना का हुआ आयोजन, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

SIWAN : केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज राज्य के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सिवान में जहाँ जदयू के प्रदेश महासचिव और सिवान विधानसभा प्रभारी अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पर धरना का आयोजन किया गया। वहीँ रघुनाथपुर प्रखंड में जदयू नेता नन्द कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में धरना आयोजित की गयी। दोनों जगहों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। जहाँ नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर जदयू नेता छोटू सिंह ने बताया की केंद्र सरकार जातीय जनगणना में जहाँ रोड़े अटकाने का काम कर रही है। वहीँ अब राज्य के विकास में भी भेदभाव कर रही हैं। उन्होंने कहा की विपक्षी दलों का मुंह बंद कराने के लिए केन्द्रीय जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
छोटू सिंह ने बताया की केंद्र सरकार जहाँ महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। वहीँ किसानों की आय दुगुनी करने के वादे पर खरी नहीं उतर पाई है। किसानों के लिए इसके विपरीत तीन काले कानून ले आई। जिसका किसानों ने जमकर विरोध किया। वहीँ केंद्र की भाजपा सरकार अब वोट पाने के लिए उन्माद की राजनीति कर रही है। छोटू सिंह ने कहा की केंद्र सरकार अब गरीबों की आवास योजना के साथ खाद्यान योजना को भी बंद करने की साजिश कर रही हैं।
विकास के सवाल पर छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तमाम प्रयासों के बावजूद केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रही है। जिससे बिहार के विकास को तेज रफ़्तार मिल सके। इसके विपरीत केंद्र की सरकार ने दरभंगा एम्स को रिजेक्ट कर दिया। जिसका लाभ उत्तर बिहार के लाखों लोगों को मिलनेवाला था। जबकि बिहार सरकार ने इसके लिए जमीन भी उपलब्ध करा दिया था।
धरना को सफल बनाने के लिए जदयू नेता छोटू सिंह स्थानीय कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। वहीँ जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिवान विधानसभा प्रभारी का जोरदार स्वागत किया। जदयू सांसद कविता सिंह, कविता सिंह के पति अजय सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष चंदकेतु सिंह, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष मुर्तजा अली कैसर, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बब्लू चौहान, सिवान जदयू जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, प्रदेश युवा महासचिव कुमार गौरव बंटी और जदयू नेता सह समाजसेवी दुर्गा प्रताप सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोटू सिंह का अभिनन्दन किया। वहीँ नन्द कुमार कुशवाहा का भी जदयू नेताओं ने स्वागत किया।